पूर्णिया में संस्कार भारती की नई टीम तैयार, युवाओं को मिला नेतृत्व का अवसर

By Neha Jha

Published on: October 12, 2025

Follow Us

New Sanskar Bharti team formed in Purnia, giving youth a chance to lead

Purnia News:  बिहार प्रांत के महामंत्री सुरभित दत्ता ने वर्ष 2024-27 के लिए कमेटी की घोषणा की। पल्लवी मिश्रा को अध्यक्ष, जबकि मनोरंजन कुमार, विनय कुमार और उदय शंकर प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। चांदनी शुक्ला को महामंत्री का दायित्व मिला। मंत्री पद पर राज सोनी, सागर दास, अभिमन्यु और सूरज साहनी चुने गए। मृत्युंजय कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, तो आइये इस खबर को अच्छे से समझते है। 

नई कमेटी की अध्यक्ष बनी पल्लवी मिश्रा

संस्था की नई कमेटी में पल्लवी मिश्रा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तीन उपाध्यक्ष के रूप में मनोरंजन कुमार, विनय कुमार और उदय शंकर प्रसाद सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महामंत्री पद पर चांदनी शुक्ला को चयनित किया गया है। मंत्री पदों के लिए राज सोनी, सागर दास, अभिमन्यु और सूरज साहनी को दायित्व दिया गया है। कोषाध्यक्ष का कार्यभार मृत्युंजय कुमार को सौंपा गया है।

सभी सदस्यों ने ली एकता का शपथ

नई कमेटी की घोषणा के अवसर पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ना है। समिति के सदस्यों ने कहा कि पूर्णिया में कला, संगीत, नृत्य, नाटक और साहित्य से संबंधित कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि स्थानीय कलाकारों को मंच मिल सके।

ये भी पढ़े !

पूर्णिया में मानवता की मिसाल, सांसद पप्पू यादव ने आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद की 

, , , , , , ,

Leave a Comment