पूर्णिया एयरपोर्ट से बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी उड़ान, नवंबर से शुरू होगी सेवा

Purnia Airport से नवंबर 2025 से बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। इससे सीमांचल, कोसी और आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पहले पटना या दरभंगा होकर लंबा सफर करना पड़ता था। नई उड़ान केवल तीन घंटे में मेट्रो शहरों से जोड़ देगी, जिससे समय और खर्च दोनों में बचत होगी। इस सेवा से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय पर्यटन में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

सीमांचल से आसान होगी ‘मेट्रो की उड़ान’

पूर्णिया हवाई अड्डा पिछले कुछ वर्षों में लगातार सक्रिय रहा है। पहले दिल्ली और हैदराबाद के लिए शुरू की गई उड़ान सेवाओं को यात्रियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब एयरलाइन कंपनियों ने बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने की योजना पर सहमति दे दी है। इन शहरों के लिए उड़ान का समय लगभग 3 घंटे का होगा।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

इस सेवा के शुरू होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा, “अब हमें कारोबार या मेडिकल ट्रिटमेंट के लिए मुंबई जाने में पूरा दिन नहीं लगाना पड़ेगा। तीन घंटे में मुंबई पहुंच जाना एक सपना पूरा होने जैसा है।”

जहाँ  पहले यात्रियों को बेंगलुरु या मुंबई जाने के लिए पटना या दरभंगा के माध्यम से लंबा सफर तय करना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे। नई उड़ान सेवा के शुरू होने के बाद सीमांचल, कोसी और आसपास के जिलों कटिहार, अररिया, किशनगंज और सहरसा को सहायता मिलेगी। 

सेवा शुरू होते ही मिलेंगे ये प्रमुख फायदे

  • सीमांचल और मेट्रो शहरों के बीच तेज़ कनेक्टिविटी
  • व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
  • स्थानीय पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा
  • यात्रियों का समय और खर्च दोनों में बचत

इस नई उड़ान सेवा से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि सीमांचल क्षेत्र का आर्थिक, शैक्षिक और पर्यटनिक विकास भी तेजी से बढ़ेगा। यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और सुविधाजनक बदलाव साबित होने वाला है, जो पूरे क्षेत्र में यात्रा और कारोबार को आसान बनाएगा।

ये भी पढ़े !

जदयू ने लेशी सिंह पर दोबारा जताया भरोसा, कल करेंगी धमदाहा से नामांकन