दीपावली और छठ पर बड़ी खुशखबरी, पूर्णिया से अब दिल्ली-हैदराबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

By Neha Jha

Published on: October 9, 2025

Follow Us

IndiGo starts direct flights from Purnia to Delhi and Hyderabad ahead of Diwali and Chhath festivals

Purnia flights: पूर्णियावासियों के लिए दीपावली और छठ पर्व पर बड़ी खुशखबरी है। अब पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 26 अक्टूबर से यह उड़ान सेवा शुरू करेगी। दिल्ली से उड़ान सुबह 10:45 बजे भरेगी और 12:50 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। 

जबकि हैदराबाद से उड़ान दोपहर 12:25 बजे खुलेगी और 2:25 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। इससे पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के लोगों को राजधानी और दक्षिण भारत तक त्वरित पहुंच मिलेगी, तो आइये इस खबर को जानते है। 

क्या है दिल्ली से पूर्णिया फ्लाइट टाइम टेबल

दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:45 बजे उड़ान भरेगी और 12:50 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेगी। यानी महज 2 घंटे 5 मिनट का सफर। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 1:50 बजे पूर्णिया से उड़ान भरेगी और 3:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस रूट का किराया लगभग ₹6000 रखा गया है, और यह सेवा सप्ताह के सातों दिन चलेगी।

हैदराबाद से पूर्णिया फ्लाइट टाइम टेबल

हैदराबाद से फ्लाइट 12:25 बजे दोपहर उड़ान भरेगी और 2:25 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। फिर पूर्णिया से 3:25 बजे उड़ान भरकर 5:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इससे दक्षिण भारत और कोसी क्षेत्र के बीच यात्रा बेहद आसान और तेज हो जाएगी।

पूर्णियावासियों के लिए वरदान साबित होगा ये दोनों फ्लाइट 

स्थानीय लोगों और प्रवासियों में इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर यह सेवा प्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि अब उन्हें पटना या बागडोगरा होकर लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। कहा जा सकता है कि पूर्णिया एयरपोर्ट अब उत्तर बिहार और कोसी क्षेत्र के विकास का नया द्वार बनकर उभर रहा है। दीपावली और छठ की यह सौगात सचमुच पूर्णियावासियों के लिए गर्व और सुविधा दोनों लेकर आई है।

ये भी पढ़े !

Purnia Hyderabad Flight: पूर्णिया से हैदराबाद के लिए IndiGo की फ्लाइट शुरू, सिर्फ 2 घंटे में पहुंचेंगे हैदराबाद

, , , , , , ,

Leave a Comment