जनता की भागीदारी ही बिहार की सबसे बड़ी ताकत, विधायक विजय खेमका ने दिया बड़ा बयान

Vijay Khemka: बिहार के विकास की असली ताकत उसकी जनता है। एनडीए सरकार ने वादों से आगे बढ़कर भरोसे और कार्य की राजनीति को अपनाया है। 1.67 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली, 50 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देकर राज्य में समृद्धि का मार्ग खोला गया है। 

महिलाओं को 35% आरक्षण देकर उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और उद्योग के क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति हो रही है। विकसित बिहार 2030 का सपना अब हकीकत बनता जा रहा है।

जनता की भागीदारी को बताया बिहार की ताकत

पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने कहा कि बिहार के विकास की असली ताकत उसकी जनता बताया है। उन्होंने कहा, कि “बिहार की जनता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब जनता जुड़ती है, तो हर योजना का असर जमीनी स्तर तक पहुंचता है।” इसके आलावा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनसहयोग से ही विकास की गाड़ी आगे बढ़ती है।

NDA सरकार की बड़ी उपलब्धियाँ

विधायक खेमका ने अपने ट्वीट में सरकार की कई प्रमुख उपलब्धियों का ज़िक्र किया है, जोकि कुछ इस प्रकार से है। इसमें 1.67 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, 50 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर और महिलाओं को 35% आरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण शामिल है। इसके आलावा,  उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है और बिहार अब तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

2030 तक बिहार को विकसित करने के लिए ठोस कदम

पूर्णिया विजय खेमका ने कहा कि विकसित बिहार 2030 का लक्ष्य अब सिर्फ सपना नहीं, बल्कि हकीकत बनते जा रहा है। इसी को देखते हुए शिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़क और महिला सशक्तिकरण जैसे

क्षेत्रों में हुए बदलावों ने बिहार को नई दिशा दी है। यहाँ तक कि, सरकार अब हर जिले में जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है, जिससे जनता सीधे विकास की प्रक्रिया में शामिल हो सके।

ये भी पढ़े !

धमदाहा में सियासी भूचाल, संतोष कुशवाहा के पाला बदलने से बढ़ी हलचल

पूर्णिया में नूतन गुप्ता ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत किया व्यापक जनसंपर्क

Leave a Comment