JDU Candidate List 2025: नीतीश कुमार ने जारी की पहली सूची, 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, कई नए चेहरों को मिला मौका

By Neha Jha

Published on: October 15, 2025

Follow Us

JDU Candidate List 2025

JDU Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल (यू) ने मंगलवार को 50 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सूची में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ महिला व युवा उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है। कविता साहा, कोमल सिंह और रवीना कुशवाहा जैसी महिलाओं को टिकट देकर पार्टी ने नए जोश का संदेश दिया है। जेडीयू की रणनीति इस बार “विकसित बिहार 2030” एजेंडे पर केंद्रित है।

पहले चरण की 50 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

जारी सूची में पुराने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी ने इस बार युवा और महिला उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी है, जोकि कुछ इस प्रकार से है।

क्रमांकविधानसभा क्षेत्रप्रत्याशी का नाम
1आलमनगरनरेंद्र नारायण यादव
2बिहारीगंजनिरंजन कुमार मेहता
3सिंहेश्वर (अ.जा.)रमेश ऋषिदेव
4मधेपुराकविता साहा
5सोनबरसा (अ.जा.)रत्नेश सादा
6महिषीगुंजेश्वर साह
7कुशेश्वरस्थान (अ.जा.)अतिरेक कुमार
8बेनीपुरविनय कुमार चौधरी
9दरभंगा ग्रामीणईश्वर मंडल
10बहादुरपुरमदन सहनी
11गायघाटकोमल सिंह
12मीनापुरअजय कुशवाहा
13सकरा (अ.जा.)आदित्य कुमार
14काँटीइंजीनियर अजीत कुमार
15कुचायकोटअमरेन्द्र कुमार पांडेय
16भोरे (अ.जा.)सुनील कुमार
17हथुआरामसेवक सिंह
18बरौलीमंजीत सिंह
19जीरादेईभीषम कुशवाहा
20रघुनाथपुरविकास कुमार सिंह (जीशु सिंह)
21बड़हरियाइन्द्रदेव पटेल
22महाराजगंजहेम नारायण साह
23एकमाधुमल सिंह
24माँझीरणधीर सिंह
25परसाछोटे लाल राय
26वैशालीसिद्धार्थ पटेल
27राजापाकर (अ.जा.)महेन्द्र राम
28महनारउमेश सिंह कुशवाहा
29कल्याणपुर (अ.जा.)महेश्वर हजारी
30वारिसनगरडॉ. मांजरीक मृणाल
31समस्तीपुरअश्वमेघ देवी
32मोरवाविद्यासागर सिंह निषाद
33सरायरंजनविजय कुमार चौधरी
34विभूतिपुररवीना कुशवाहा
35हसनपुरराज कुमार राय
36चेरिया बरियारपुरअभिषेक कुमार
37मटिहानीराजकुमार सिंह
38अलौली (अ.जा.)रामचंद्र सदा
39खगड़ियाबब्लू मंडल
40बेलदौरपन्ना लाल पटेल
41जमालपुरनचिकेता मंडल
42सूर्यगढ़ारामानन्द मंडल
43शेखपुरारणधीर कुमार सोनी
44बरबीघाडॉ. कुमार पुष्पंजय
45अस्थावाँजितेन्द्र कुमार
46राजगीर (अ.जा.)कौशल किशोर
47इस्लामपुररूहेल रंजन
48हिलसाकृष्ण मुरारी शरण
49नालंदाप्रेम मुखिया
50हरनौतश्रवण कुमार

नीतीश कुमार का संतुलन साधने का प्रयास

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार ने इस पहली सूची के माध्यम से यह संकेत देने की कोशिश की है कि जेडीयू 2025 के चुनाव में एक संतुलित और समावेशी चेहरा लेकर मैदान में उतर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सूची इस बात का प्रमाण है कि जेडीयू ने सामाजिक समीकरण को साधते हुए विभिन्न जातीय समूहों को समान प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है।

महिला उम्मीदवारों और युवाओं को मिली अहम जगह

जेडीयू की इस पहली सूची की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें महिलाओं और युवाओं को पर्याप्त जगह दी गई है। पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि वह समाज के हर तबके की भागीदारी के बिना “विकसित बिहार 2030” के अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकती है।

पहले चरण में होगा कड़ी मुकाबला

जेडीयू की पहली सूची जारी होते ही बिहार की सियासत में हलचल मच गई है।

  • राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह सूची जारी होने के बाद अब एनडीए के अन्य घटक दलों, विशेषकर भाजपा और आरएलजेपी (पशुपति पारस गुट) पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने का दबाव बढ़ गया है।
  • वहीं, राजद और कांग्रेस के खेमे में भी उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन तेज हो गया है।
  • राजद नेतृत्व अब यह रणनीति बनाने में जुटा है कि किन सीटों पर जेडीयू के नए चेहरों को चुनौती दी जा सके।

ये भी पढ़े !

तेजस्वी यादव का राघोपुर से नामांकन, बोले ‘अब बिहार में बदलाव की गूंज है भारी, हक लेने आ रहे हैं बिहारी

, , , , , , , , ,

Leave a Comment