Purnia Chunav 2025: पूर्णिया की सात सीटों पर किसका होगा कब्ज़ा, यहाँ जानिए पूरी खबर?

By Neha Jha

Published on: October 7, 2025

Follow Us

Purnia Chunav 2025

Purnia Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान होते पूरे राज्य में राजनीति में हलचल मच गई है। इस बार का चुनाव दो चरणों में होगा, जिससे अगले महीने 6 नवंबर और 11 नवंबर को आयोजन किया जायेगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। पूर्णिया की बात करें तो यहां चुनाव दूसरे चरण में 11 नवंबर को होंगे। सीमांचल का यह इलाका हमेशा से ही महत्वपूर्ण माना जाता रहा है, तो आइये इसके बारे में जानते है। 

पूर्णिया की 7 विधानसभा सीटें?

पूर्णिया जिले में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र है, जोकि कुछ इस प्रकार से है। 

  • अमौर
  • बायसी
  • कसबा
  • धमदाहा
  • बनमनखी
  • रूपौली
  • पूर्णिया

इन सभी सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग ने समय रहते नई सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी करने का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़े ! Purnia News: वंदे भारत ट्रेन हादसे ने लिए नया मोड़, सांसद पप्पू यादव ने साधा ठेकेदार पर सीधा निशाना

AIMIM और पप्पू यादव का जबरदस्त फैक्टर

पूर्णिया में AIMIM भी लगातार चुनाव को लेकर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वही, ओवैसी की पार्टी सीमांचल में खासकर मुस्लिम इलाकों में अच्छा असर देखने को मिल रहा है। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार AIMIM को महागठबंधन और NDA दोनों से कड़ी चुनौती देखने को मिल रही है।

इसके अलावा जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव भी इस बार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हाल के दिनों में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान ने स्थानीय राजनीति को नया मोड़ दिया है। पप्पू यादव की मौजूदगी से NDA और AIMIM दोनों को नुकसान हो सकता है।

पूर्णिया के नज़दीकी जिलों के मतदान तारीख का हुआ खुलासा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सीमांचल व अन्य प्रदेश के कई जिलों में वोटिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई जैसे अहम जिलों में मतदान दूसरे चरण में होगा। इन सभी जिलों में 11 नवंबर 2025 को वोट डाले जाएंगे। वहीं, पूरे राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। वोटों की गिनती और अंतिम नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़े ! Purnia Hyderabad Flight: पूर्णिया से हैदराबाद के लिए IndiGo की फ्लाइट शुरू, सिर्फ 2 घंटे में पहुंचेंगे हैदराबाद

, , , , , , ,

Leave a Comment