पूर्णिया में नूतन गुप्ता ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत किया व्यापक जनसंपर्क

By Neha Jha

Published on: October 13, 2025

Follow Us

Nutan Gupta conducts extensive public outreach under “Mera Booth Sabse Majboot” campaign in Purnia

Nutan Gupta: पूर्णिया की BJP नेत्री नूतन गुप्ता ने अपने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत सक्रिय जनसंपर्क किया है। उन्होंने विभिन्न इलाकों और वार्डों में जाकर जनता और बूथ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। नूतन गुप्ता ने स्थानीय लोगों की समस्याएँ सुनी और भाजपा के जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने, लोगों तक पहुँच बढ़ाने और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए है।

Nutan Gupta ने स्थानीय लोगो से किया बातचीत

BJP नेत्री नूतन गुप्ता ने जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से उनके सुझाव और शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के करीब रही है और भविष्य में भी उनकी आवाज़ को प्राथमिकता दी जाएगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और अपने क्षेत्र में लोगों तक पहुँच बढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। 

बूथ कार्यकर्ताओं को दिलाया भरोसा

नूतन गुप्ता का यह अभियान न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता बढ़ा रहा है, बल्कि जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश पहुँचा रहा है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत और प्रयास को पार्टी हमेशा मान्यता देगी और जनता की सेवा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस अभियान के दौरान नूतन गुप्ता ने युवाओं और महिलाओं के साथ भी संवाद किया, उन्हें पार्टी के विभिन्न कार्यों में शामिल होने और अपने स्थानीय क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उनका मानना है कि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो ही पूरे क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और जनसंपर्क मजबूत होगा।

ये भी पढ़े !

मेयर विभा कुमारी का निरीक्षण अभियान, छठ घाटों पर मिलेगी भक्तों को बेहतर सुविधा

Purnia Airport Update: 6 से 12 अक्टूबर तक 1162 यात्रियों ने भरी उड़ान, जानें पूरी डिटेल

, , , , , , ,

Leave a Comment